फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By surgical strike, the general had increased the pride of the country

सर्जिकल स्ट्राइक से जनरल ने बढ़ाया था देश का गौरव

Fri, 10 Dec 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
By surgical strike, the general had increased the pride of the country
झांसी। हेलीकॉप्टर क्रेश होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्य अफसरों की मौत पर महानगरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने जनरल रावत के कार्यों को याद किया और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से जनरल ने देश का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को अमर उजाला की ओर से सीपरी बाजार स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पर सैन्य हादसे में मृत अफसरों की याद में मोमबत्तियां जलाई गईं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला सहकारी बैंक में डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेंद्र झा, व्यापारी नेता पंकज शुक्ला, मनीष रावत, मुकेश मिश्रा, समाजसेवी पीयूष रावत, सपा नेता अर्जुन यादव, अमर सिद्ध, संदीप वर्मा गुरुजी, अक्षय जनसेवा समिति की सविता पचौरी, भाजपा नेता राजेश पाल, बजरंग दल के विकास अवस्थी, संजीव दुबे, अमित दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

जनरल का निधन बड़ी क्षति
झांसी। बुंदेलखंड जन शिक्षा समिति ने नगरा में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष तरुण अरोड़ा, रविंद्र झा मौजूद रहे। छावनी क्षेत्र के नागरिकों व व्यापारियों ने मोमबत्तियां जलाईं। ध्रुव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जयदीप सोनी, वेद श्रीवास्तव, जयवर्धन मिश्रा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लॉर्ड बुद्धा छात्रावास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अमृत राज सिंह पटेल ने कहा कि जरनल रावत और अन्य सैन्य अफसरों का निधन बहुत बड़ी क्षति है। हॉस्टल वार्डन अतुल गोयल, अविनाश मिश्रा, अर्जुन शर्मा, शमीम अहमद, खुर्शीद खान मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के राहुल सक्सेना, सुरेंद्र सिंह दांगी, प्रियंक श्रीवास्तव, रेहान, शानू ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में और अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर योद्धा को याद किया
झांसी। झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, दीपचंद्र चौबे, विष्णु दुबे, रामकुमार साहूू, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, अजय कुमार मिश्रा, अशोक कुमार पटैरिया, अविनाश मिश्रा, छोटेलाल वर्मा, बिपिन बिहारी कॉलेज में प्राचार्य प्रो तीर्थेश कुमार शर्मा ने कहा कि जनरल रावत बहादुर योद्धा थे। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्थापक एन आर सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, उप प्रधानाचार्य अमृता गावड़े, शिवराज सिंह, कांशीराम विचार पार्टी के इदरीश अहमद मंसूरी, प्रदीप सोनी, अज्जू खान, महाराजाधिराज झांसी श्रीमंत गंगाधर राव स्मृति समारोह समिति के पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी, वसंत विष्णु गोलवलकर, राजगुरु आजाद, लोकेश जैन, सिंह वाहिनी झांसी के दिलीप सिंह भदौरिया, अजय सिंह जादौन, रवींद्र सिंह गौर, नेताजी सुभाष फाउंडेशन के मोहन नेपाली, मृत्युंजय कुमार, मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डा एनएस सेंगर, डा हरदीप जोगी, डा. निखिल मिश्रा, शशिकांत त्रिपाठी, सेवा समर्पण समिति एवं श्रीअरविंद सोसायटी के अशोक पवार, प्रवीण शर्मा, कांग्रेस कमेटी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नीता अग्रवाल, डा. सुनील तिवारी, रशीद कुरैशी, सुरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे। युवा शक्ति संगठन और क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अजीत राय, रामेश्वर राय, अंकित राय, हरीश राय, दिनेश राय, राकेश मनकेले, नंदकिशोर आदि ने जनरल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed