फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By breaking the lock the miscreants stole jewelery worth lakhs along with cash worth five lakhs.

Jhansi News: ताला तोड़कर बदमाशों ने पांच लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए

Sat, 06 Apr 2024 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
By breaking the lock the miscreants stole jewelery worth lakhs along with cash worth five lakhs.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के बंग्लाघाट कोरियो मंदिर के पास एक घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये नकद समेत दो लाख रुपये के गहने उड़ा दिया। परिवार के लोग घर में ताला बंद करके रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कोरियो के मंदिर के पास रहने वाले शशिकांत वर्मा दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को वह अपनी मां उषा वर्मा, भाई मनीष और धर्मेंद्र के साथ उन्नाव गेट बाहर अयोध्या वाटिका में बुआ के लड़के की शादी में गए थे। रात करीब दो बजे जब वह लोग वापस लौटे तब बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचने पर आलमारी का सारा सामान नीचे बिखरा था। लॉकर का ताला भी तोड़ दिया गया। यह देख उनके होश उड़ गए। आलमारी में जमीन के सौदे एवं भाई की शादी के लिए पांच लाख रुपये नकद रखे थे। चोर पूरी नकदी उठा ले गए। इसके साथ ही उसमें मंगलसूत्र, हार, बीजासेन, चांदी की पायल, करधनी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर रखे थे। बदमाश पूरा जेवर भी उठा ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, उनसे कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed