फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Business shines with colors on Diwali...expects sales of Rs 12 crore

Jhansi News: दिवाली पर चमका रंगों का कारोबार...12 करोड़ की बिक्री के आसार

Sun, 29 Oct 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Business shines with colors on Diwali...expects sales of Rs 12 crore
- कीमतें न बढ़ने से राहत में हैं ग्राहक
विज्ञापन


फोटो----

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवरात्र के बाद से ही रंग, पेंट, डिस्टेंपर के कारोबार ने तेजी पकड़ ली थी। जबकि, इन दिनों में व्यापार चरम पर पहुंच चुका है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कीमतों में बढ़ोतरी न होने से ग्राहक राहत में हैं। कारोबारियों की ओर से दिवाली के सीजन में झांसी में 12 करोड़ की बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है।

नवरात्र की शुरुआत के साथ ही लोगों ने दीपावली के लिए घरों की पुताई की तैयारी कर ली थी। इसके साथ ही रंग, पेंट, डिस्टेंपर आदि के कारोबार ने तेजी पकड़ ली थी। त्योहार के नजदीक आने के साथ-साथ कारोबार और भी रफ्तार पकड़ता जाता है। कारोबारियों के अनुसार इस दीपावली पर ऑल प्रोटेक्ट शाइन पेंट की ज्यादा मांग है। यह धुलाई करने पर खराब नहीं होते, साथ ही दीवार पर यह चमकते हैं। इसके अलावा इमल्शन भी खूब बिक रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दामों में स्थिरता है, जिससे ग्राहकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


कारोबार में तेजी है। पेंट, डिस्टेंपर आदि की मांग बढ़ी हुई है। इससे दीपावली तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है। जबकि, पिछले साल कारोबार ढीला रहा था।
- नवीन अग्रवाल, कारोबारी

नवरात्र के साथ ही रंगों की मांग बढ़ गई थी। अब इसमें और भी तेजी है। इकोनॉमी रेंज के रंगों की सबसे ज्यादा मांग है। दामों में स्थिरता का भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील राठौर, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed