फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bus upturned, 14 injured

बस पलटने से मची चीख-पुकार, 14 यात्री घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो
झांसी ब्यूरो Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bus upturned, 14 injured
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

मोंठ में थाना समथर के ग्राम लावन के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


समथर व मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्राइवेट बस करीब एक बजे समथर से झांसी जा रही थी। जैसे ही वह लावन के पास पहुंची अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा पलटी जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में समथर की बबली पत्नी रवि (24), सुनीता पत्नी संतराम (35), लव राजपूत पुत्र हरिराम (22), लक्ष्मी पत्नी ग्यासी कुशवाहा (60), बसोबई निवासी विपिन पुत्र कुंवरलाल (16), देवकी नंदन पुत्र हरीराम लोधी (35), ग्राम पुलिया निवासी विमला देवी पत्नी नरेश पाल (46) , मनोहर पाल पुत्र लक्ष्मन (40), राजकुमारी पत्नी सरजू पाल (37), भूरी पत्नी श्रीपाल (52), जिला झांसी के ग्राम बडागांव निवासी सगुन पत्नी सियाराम (23), ग्राम लोहारी निवासी सीमा पत्नी बुद्ध प्रकाश (32), रामकुमार गौतम पुत्र रामकिसुन (30), ग्राम टोडी निवासी विवेक पुत्र भगवान सिंह (13), ग्राम मध्यप्रदेश के दवोह के ग्राम रडूआ निवासी रविंद्र पुत्र रामदयाल (48) व कस्बा मोंठ के अशोक नगर निवासी जालिम पुत्र सुखलाल घायल हो गए। इसमें से बबली, लवराजपूत, लक्ष्मी, विवेक, भूरी, राजकुमारी व विमला की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ मंजूर अहमद अंसारी, तहसीलदार.डॉ लालकृष्ण, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed