फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bus tugged in underbridge

अंडरब्रिज मेें फंसी बस, एक घंटे परेशान रहे वाहन चालक

Tue, 07 May 2019 01:44 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 07 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
bus tugged in underbridge
undrbrige iti - फोटो : amarujala
आईटीआई अंडरब्रिज में सोमवार की देर शाम एक बस का कैरियर (छत पर लगा सामान रखने का जाल) हाइटगेज से टकराने के बाद टूट गया। इससे बस अंडरब्रिज के अंदर फंस गई। घटना के कारण एक घंटे तक ब्रिज से गुजरने के लिए वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को मऊरानीपुर के बस स्टैंड के पास रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री की शादी सीपरी बाजार के एक विवाह घर से थी। बस से वधू पक्ष झांसी आया। शाम करीब सात बजे आईटीआई अंडर ब्रिज से गुजरते वक्त बस का कैरियर हाइटगेज से टकराने के बाद लटक गया। कैरियर के लटकने के बाद बस अंदर घुस गई। चालक ने बस को अंडरब्रिज में ही रोककर कैरियर को लोगों के साथ मिलकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में बस को खाली कराने के बाद पीछे लाया गया। हाइटगेज से दो- तीन बार टकराने के बाद कैरियर टूटकर जमीन पर आ गिरा। इसके बाद ही बस हाइटगेज के नीचे से बेक होकर पीछे आ सकी। बाद में दूसरे मार्ग से बस सीपरी बाजार में प्रवेश कर सकी। वहीं, बस के अंडरब्रिज में खड़े होने से मौके से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed