फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU's BMLT students get angry after seeing clouds of crisis on their future

Jhansi News: भविष्य पर संकट के बादल देख बीयू में बिफरे बी.एमएलटी छात्र

Sat, 19 Jul 2025 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
BU's BMLT students get angry after seeing clouds of crisis on their future

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। स्टेट मेडिकल फैकल्टी से मान्यता मिलने से नौ माह पहले बीयू ने बी.एमएलटी (बैचलर ऑफ मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी) कोर्स शुरू करा दिया। जब डिग्री की मान्यता पर सवाल खड़े हुए तो छात्रों में खलबली मच गई। वे विभाग में पहुंचकर बिफर गए। समन्वयक किसी तरह से शांत कराकर कुलसचिव के पास पहुंचे। राहत का भरोसा मिलने पर लौट गए।




छात्रों ने बताया कि बीयू ने शिक्षा सत्र 2021-22 में बैचलर ऑफ मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी में 40 सीटों पर दाखिला लिया था। शिक्षा सत्र 2023-24 में उनकी पढ़ाई पूरी हो गई। कोई पीजीआई लखनऊ व राम मनोहर लोहिया अस्पताल में छह माह की ट्रेनिंग करने चला गया तो कोई एम्स भोपाल। जब उन्होंने स्टेट मेडिकल फैकल्टी से संपर्क किया तो पता चला कि यह डिग्री मान्य नहीं है, क्योंकि समय से पहले बीयू ने कोर्स शुरू किया। छात्रों ने कुलसचिव को पूरे मामले से अवगत कराया। वहीं, समन्वयक प्रो. लवकुश द्विवेदी ने बताया कि छात्रों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed