फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand will remain cool even in the heat...marigold flowers will bloom

Jhansi News: बुंदेलखंड की गर्मी में भी रहेगा कूल-कूल...खिला रहेगा गेंदा फूल

Mon, 11 Dec 2023 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will remain cool even in the heat...marigold flowers will bloom
कृषि वैज्ञानिकों की आधुनिक कटिंग तकनीक फूल को ज्यादा दिनों तक रखेगी सुरक्षित
विज्ञापन

महाराष्ट्र से मार्गरेट फूल की प्रजाति पर भी किया शोध, ज्यादा मुनाफे के लिए बीज किसानों को दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड के किसानों को फूलों की खेती से जोड़ने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने गेंदा फूल पर शोध किया है। जिसमें बंगाल के गेंदा की बुवाई के लिए आधुनिक कटिंग तकनीक को विकसित किया गया है। इसके साथ ही यहां महाराष्ट्र से मार्गरेट फूल की प्रजाति को भी लाया गया है। यह दोनों प्रजाति गर्मी के दिनों में किसानों को लाभ पहुंचाएंगी। इसके बीज किसानों को दिए गए हैं।

जिले में लगभग 4.3 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान गेंदा के फूल की खेती करते हैं। लेकिन, यह खेती सर्दी के मौसम में ही किसानों को लाभ देती है। जैसे ही हल्की गर्मी शुरू होती है यहां पैदा होने वाले फूल झुलसने लगते हैं, जिससे मार्केट में इनकी मांग भी नहीं रह जाती।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को लाभ देने के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने गेंदा की कटिंग को बुंदेलखंड में पड़ने वाली भीषण गर्मी के लिए विकसित किया है। अभी किसान गेंदा के बीज से फसल उगाते हैं, जिससे पौधे में देर से फूल आता है और टहनी से टूटने के बाद फूल मुरझाने लगता है। वहीं, कटिंग लगाने पर फूल जल्दी उगता है और इसका जीवन भी एक सप्ताह का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र में पाई जाने वाली मार्गरेट प्रजाति के फूल पर भी शोध किया है। जिसका परिणाम यह निकला कि यह फूल बुंदेलखंड की गर्मी में भी ठीक से पनप पा रहा है। जब गर्मी में फूल की कोई प्रजाति यहां नहीं पनप पाती तब यह मार्गरेट का पौधा किसानों के लिए लाभ का सौदा होगा।


शोध में गेंदा के लिए बीज के स्थान पर कटिंग को महत्व दिया है। इसके परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं। गर्मी में फूलों की उपलब्धता के लिए महाराष्ट्र के मार्गरेट को भी यहां की जलवायु के अनुसार विकसित कर लिया है। इसका पीला और सफेद रंग उपलब्ध होगा।
-डॉ. गौरव शर्मा, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed