फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand university

बीयू कैंपस कोर्सों में प्रवेश की होड़, चार सालों में सर्वाधिक आवेदन

Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand university
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस बार जबरदस्त होड़ मची हुई है। पिछले चार सालों में इस बार सर्वाधिक आवेदन आए हैं। सत्र 2020-2021 में प्रवेश के लिए 12 हजार से भी अधिक फॉर्म भरे गए हैं। कोरोना काल में बाहर न जाना और व्यावसायिक कोर्सों के प्रति छात्र-छात्राओं का बढ़ा हुआ रुझान इसके पीछे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में सौ से अधिक कोर्स चलते हैं। कई कोर्सों में मेरिट के जरिए सीधे प्रवेश होती हैं, तो कइयों में प्रवेश परीक्षा के जरिए। विश्वविद्यालय में कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त थी। फॉर्म के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों के लिए 12070 फॉर्म भरे गए हैं। हालांकि, इसमें पैरामेडिकल कॉलेज और कुछ कॉलेजों के व्यावासयिक कोर्स भी शामिल हैं। इतने अधिक आवेदन आने से बीयू प्रशासन भी उत्साहित है। बढ़े हुए आवेदन के पीछे की वजह कोरोना के दौर में छात्र-छात्राओं के बाहर जाने से परहेज करना और व्यावसायिक कोर्सों के प्रति लगातार बढ़ता रुझान माना जा रहा है। इस कारण बीयू कैंपस में प्रवेश के लिए इस बार रिकॉर्ड फॉर्म भरे गए हैं।
विज्ञापन

सत्र प्रवेश परीक्षा सीधे प्रवेश कुल
वर्ष 2017-18 8860 1950 10810
वर्ष 2018-19 8700 1860 10560
वर्ष 2019-20 8850 2050 10900
वर्ष 2020-21 9413 2657 12070
बीयू ने इस बार प्रवेश के लिए सागर और पटना में भी सेंटर बनाए थे। पटना से 120 और सागर से 200 से अधिक फॉर्म आए हैं। कई कोर्सों में तो पांच से बीस गुना तक आवेदन आए हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का व्यावसायिक कोर्सों के प्रति भी रुझान बढ़ा है। इन्हीं सब वजहों से इस बार 12 हजार से अधिक फॉर्म आए हैं। अच्छी शिक्षा की चाह सभी को होती है। बीयू में अच्छा माहौल मिला इसलिए आवेदनों की संख्या बढ़ी है। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed