{"_id":"61ade05291497079b7221756","slug":"bundelkhand-university-mukesh-pandey-appointed-as-new-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी: मुकेश पांडेय बने नए कुलपति, मंगलवार को संभाल सकते हैं कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी: मुकेश पांडेय बने नए कुलपति, मंगलवार को संभाल सकते हैं कार्यभार
Mon, 06 Dec 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:35 PM IST
सार
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन का कार्यकाल आठ नवंबर को पूरा हो गया था।
विज्ञापन
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भोपाल के प्रोफेसर मुकेश पांडेय को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। पांडेय मंगलवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन का कार्यकाल आठ नवंबर को पूरा हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद एचबीटीयू कानपुर के कुलपति प्रोफेसर शमशेर को बीयू का चार्ज दिया गया था। करीब एक महीने बाद कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने नियमित कुलपति की नियुक्ति कर दी है। नए कुलपति का कार्यकाल चार्ज संभालने के बाद तीन साल के लिए होगा।
विज्ञापन