{"_id":"5e71cb928ebc3ea4d47ad498","slug":"bundelkhand-university-exams-canceled-till-2-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विश्वविद्यालय : दो अप्रैल तक की परीक्षाएं निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय : दो अप्रैल तक की परीक्षाएं निरस्त
Wed, 18 Mar 2020 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली दो अप्रैल तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। तीन अप्रैल से होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक की सभी परीक्षाओं को निरस्त कराने का फरमान मंगलवार को सुना दिया। शासनादेश जारी होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्त परीक्षा केंद्रों पर 18 मार्च से दो अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि तीन अप्रैल से परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। स्थगित परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर 2 अप्रैल तक रोक लगाई है। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रोक के चलते परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित समय पर जारी नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित करना प्रस्तावित किया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब 3 अप्रैल से शुरू होगा।