फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand me sitamber tak aa sakti coona ki tesri lehar

बुंदेलखंड में सितंबर तक आ सकती कोरोना की तीसरी लहर

Wed, 16 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand me sitamber tak aa sakti coona ki tesri lehar
बुंदेलखंड में सितंबर तक आ सकती कोरोना की तीसरी लहर
विज्ञापन

झांसी। झांसी समेत बुंदेलखंड में कोरोना की तीसरी लहर सितंबर तक आ सकती है। शासन की तरफ से भी प्रदेश में 15 अगस्त के बाद तीसरी लहर शुरू होने के संकेत दिए गए हैं। साथ ही सभी तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि एक लहर का पीक 45 दिन बाद खत्म हो रहा है। पहली से दूसरी लहर शुरू होने में तीन महीने का अंतराल रहा। ऐसे में तीसरी लहर भी अगस्त से भारत समेत उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकती है।
पिछले साल कोरोना की शुरूआत मार्च में हुई थी। मामले सामने आने के बाद ही लॉकडाउन कर दिया गया था। जुलाई 2020 में धीरे-धीरे अनलॉक शुरू हुआ तो झांसी में केस बढ़ने लगे। सितंबर-अक्तूबर में कोरोना ने कहर बरपाया। दिसंबर के अंत तक मामले काफी कम होने लगे। फिर जनवरी 2021 से लेकर मार्च तक कोरोना की रफ्तार बिल्कुल मंद पड़ गई। यानी कि तीन महीने महामारी थमी रही। इसके बाद अप्रैल से जिले में फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे। दो ही हफ्तों के अंदर तो कोरोना ने कोहराम मचा दिया। कई परिवार उजाड़ दिए। नौजवान लोगों की जिंदगी तक निगल गया। अब फिर से महामारी की रफ्तार मंद पड़ चुकी है। मगर वैज्ञानिकों की तरफ से लगातार तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि, झांसी में मध्य मई के बाद केस थमने लगे थे। ऐसे में तीन महीने सितंबर में हो रहे हैं। इस लिहाज से सितंबर में झांसी समेत बुंदेलखंड में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

ये बोले जानकार
.......................
कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकती है। शासन की तरफ से भी ये जानकारी देते हुए तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। देखा गया है कि वायरस बदलते मौसम में आक्रामक हो जाता है। ऐसे में अगस्त ही संक्रमण के प्रसार के लिए अनुकूल समय हो सकता है। तब न ज्यादा सर्दी होगी, न गर्मी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस के किसी भी स्ट्रेन का पीक 45 दिन का होता है। इसके बाद वो धीरे-धीरे मंद पड़ने लगता है। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी शुरू होने में तीन महीने का समय लग गया। अब फिर से तीन महीने बाद यानी कि सितंबर में तीसरी लहर की शुरूआत हो सकती है। लोग कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। - डॉ. रामबाबू, क्रिटिकल केयर इंचार्ज, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना संक्रमितों की 14-14 दिन की साइकिल होती है। यदि मरीजों को टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट नहीं किया गया तो ये अगले 28 दिनों में कइयों में संक्रमण फैला देते हैं। उसके 14 दिन बाद मामलों में तेजी से उछाल आता है। अब कोरोना कर्फ्यू में काफी छूट मिल गई हैं। ऐसे में अगले झांसी में सितंबर तक तीसरी लहर आ सकती है। - डॉ. अंशुल जैन, उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।

अगस्त में देश और सितंबर में झांसी समेत बुंदेलखंड में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। ये दूसरी लहर की तुलना में कम ज्यादा खतरनाक होगी। अभी जो विदेशों खासकर ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसका मुख्य कारण डेल्टा इंडिया वेरिएंट है, जो कि काफी खतरनाक है। इसी कारण भारत में ये कहर बनकर टूआ। - डॉ. श्वेतांक शर्मा, क्रिटिकल केयर स्पेशिलिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed