{"_id":"6a52b3e54a41a2e3f002ec90","slug":"bundelkhand-is-not-getting-its-rights-there-will-be-a-struggle-gautam-jhansi-news-c-11-jhs1019-833300-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड को नहीं मिल रहा हक, संघर्ष होगा: गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड को नहीं मिल रहा हक, संघर्ष होगा: गौतम
Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था ठीक नहीं चल रही।बुंदेलखंड को उसका हक न मिलने पर इसके लिए संघर्ष करने की बात कही। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी।
एक स्थानीय मैरिज गार्डन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बुलडोजर अमीरों के यहां नहीं बल्कि गरीबों के घर पर चलता है।उन्होंने अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि जिन पर चंदा चोरी का आरोप है उनके घरों पर कब बुलडोजर चलेगा.., स्थानीय स्तर पर पार्टी में चल रही कलह पर किए गए सवाल पर उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मेरे साथ सभी पदाधिकारी मौजूद हैं ।जबकि हकीकत यह है कि पिछले कई महीनों से पार्टी में पदाधिकारियों में मतभेद चल रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दुनिया को धर्म सिखातेहैं, इधर अयोध्या में क्या चल रहा है यह सब को पता है।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष-महिला कांग्रेस (बुंदेलखंड) करिश्मा ठाकुर, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास (डमडम महाराज), पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी , जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर उनका कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरवंशलाल, प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, प्रदेश सचिव व झांसी प्रभारी वीरेंद्र कुमार रजक,प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास ,मुलायम सिंह रजक, जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास आदि ने रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस से जुड़े वैभव बट्टा के पिता भारत भूषण बट्टा के निधन होने पर उनके निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही शाम को व्यापारियों से सौजन्य भेंट की।