फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand found tejas and kisan rail

बजट में बुंदेलखंड को मिली किसान रेल और तेजस की सौगात

Sun, 02 Feb 2020 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand found tejas and kisan rail
bundelkhand found tejas and kisan rail
झांसी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंडल से संचालित प्रमुख ट्रेनों में किसान रेल (वातानुकूलित कोच) जोड़े जाने की घोषणा की है, जिसमें किसान खाद्य सामग्री को सुरक्षित ले जा सकेंगे। साथ ही दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस झांसी होकर गुजरेगी। हालांकि, जितनी उम्मीदें लगा रखंी थीं, उतनी पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

बजट में पहली बार किसानों के लिए दूध, मछली, खोवा, पनीर आदि खराब होने वाली खाद्य सामग्री को सुरक्षित ले जाने के लिए किसान रेल चलाने की व्यवस्था की गई है। इसमें ट्रेन के साथ एक वातानुकूलित कोच जोड़ा जाएगा, जिसमें किसान अपनी खाद्य सामग्री को ले जा सकेंगे। मंडल से संचालित झांसी- लखनऊ इंटरसिटी, ग्वालियर- बरौनी मेल, आगरा से हावड़ा के बीच चलने वाली चंबल एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, झांसी बांद्रा एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह डेढ़ सौ तेजस सुपरफास्ट ट्रेनों में एक का लाभ झांसी को भी मिलेगा। इनमें एक ट्रेन नई दिल्ली से मुुंबई के बीच चलाई जाएगी, जो झांसी होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में सफर करके मुसाफिर 14 घंटे में ही झांसी से मुंबई पहुंच सकेंगे। कर्मचारियों के लिए हॉस्टल बनने पर दूर दराज क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आने वाली महिलाओं को ठहरने का उत्तम साधन उपलब्ध होगा। उन्हें आवासीय समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेल मंडल के सात स्टेशनों पर ऊपरी रेल पारपथ बनेंगे। साथ ही झांसी मंडल के आधा दर्जन स्टेशनों पर लूप लाइनों का विस्तार होगा। बजट में कर्मचारियों के क्वार्टरों का भी ख्याल रखा गया है। रेल मंडल में के टाईप के आवासों को टाइप सेकेंड में बदला जाएगा। इसके अलावा झांसी की पश्चिमी रेलवे कालोनी स्थित के टाइप के 120 क्वार्टरों का टाइप सेकेंड में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें जो न हो सकीं पूरी
---------------------
- झांसी में रेलवे की जमीन पर एक स्पोर्ट्स स्टेडियम
- झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफार्म का निर्माण
- झांसी से आगरा, बीना, बांदा व कानपुर की तरफ फास्ट लोकल ट्रेन
- झांसी- लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर तक बढ़ाने
- पैसेंजर ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाकर चौदह करने
- झांसी - लखनऊ इंटरसिटी में एसी कोच की संख्या बढ़ाने
- भोपाल से सुबह के समय दिल्ली के लिए शताब्दी एक्सप्रेस
- झांसी से पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी ट्रेन
- झांसी में रेलवे भर्ती बोर्ड का परीक्षा केन्द्र
वे घोषणाएं जो नहीं हो सकीं पूरी
पिछले रेल बजट में झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने, गोरखपुर से यशवंतपुर के लिए चलने वाली संपर्क क्रांति को एक्सप्रेस से सुपर फास्ट बनाने, झांसी स्टेशन पर महिला कमांडो की तैनाती, झांसी, ग्वालियर व खजुराहो को आदर्श स्टेशन में शामिल कर सुविधाएं देने, शताब्दी एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने, झांसी रेल मंडल के कर्मचारियों के आवासों में पुन: तार बिछाने, शहर के पांच डाक घरों में रेल टिकट वितरण की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन यह योजनाएं भी अब तक अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed