{"_id":"65ac33d66dc0ec0f86033ea6","slug":"bundeli-rose-will-scent-the-streets-of-ayodhya-vendors-and-gardeners-sent-two-trucks-of-flowers-jhansi-news-c-360-1-jh11006-3123-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अयोध्या की गलियों को महकाएगा बुंदेली गुलाब, विक्रेता और मालियों ने दो ट्रक फूल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अयोध्या की गलियों को महकाएगा बुंदेली गुलाब, विक्रेता और मालियों ने दो ट्रक फूल भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भगवान राम में आस्था रखने वाले राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यहां की बुंदेली मिट्टी में उगाए गए गुलाब को अयोध्या भेजा है। यह गुलाब अयोध्या की गलियों में मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुगंध बिखरेंगे। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के किसानों और फूल विक्रेताओं ने अपनी क्षमता अनुसार दो ट्रक गुलाब के फूल एकत्र कर उन्हें अयोध्या भेजा है। शनिवार को सुबह 6 बजे यह ट्रक फूल मंडी से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। यहां इन फूलों का इस्तेमाल मंदिरों और गली-चौराहों को सजाने में किया जाएगा।
--
- ये हैं गुलाब भेजने वाले राम भक्त
फोटो :: प्रमोद कुशवाहा।
--
फोटो :: दीपक कुमार।
--
फोटो :: विनोद कुशवाहा।
--
फोटो :: राहुल।
--
- मांग बड़ी तो बढ़ गए गुलाब के दाम
झांसी। 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मंदिरों को गुलाब से सजाने के लिए फूल की मांग उपज से अधिक बढ़ गई है। ऐेसे में बड़ा बाजार के मालिनों का तिराहा, सीपरी बाजार राम मंदिर फूल मार्केट, सदर बाजार चौराहा और नगरा में लगने वालीं फूल की दुकानों से देसी गुलाब पूरी तरह गायब हैं। वहीं, गुलाब की आपूर्ति के लिए अब विक्रेता मध्य प्रदेश और दिल्ली से गुलाब मंगवा रहे हैं। चूंकि, पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम है तो ऐसे में गुलाब के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। विक्रेताओं ने बताया कि जो गुलाब दो सौ से ढाई सौ रुपये प्रतिकिलो मिलता था वह इस समय पांच सौ रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है।

शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद
विज्ञापन