फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundeli dishes made by decorating Rangoli

छात्र-छात्राओं की 26 टीमों ने बनाए लजीज पकवान

Mon, 27 Sep 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bundeli dishes made by decorating Rangoli
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा मनाए जा रहे विश्व पर्यटन दिवस महोत्सव के तहत बुंदेली व्यंजन, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं और शहर की महिलाओं सहित 26 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रंजना वैशम्पायन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है और प्रत्येक राज्य और पंथ के अपने प्रधान भोजन होते हैं। जो ऋतुओं के अनुसार बदलते हैं। उन्होंने कहा कि पाक शास्त्र मात्र कला नहीं अपितु विज्ञान भी है। बुंदेलखंड के व्यंजन सभी आय वर्ग के लोगों के लिए सुलभ व पौष्टिक हैं। बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, मुकुंद मेहरोत्रा व नीति शास्त्री रहीं। जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पर्यटन विशेषज्ञ प्रदीप तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता एवं विकास वैभव रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर समन्वयक डॉ. संजय निभोरिया, कार्यक्रम सचिव डॉ. महेंद्र सिंह, अपर्णा राज, सुनील, देवेश निगम, एकता अग्रवाल सीमा निभोरिया, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. आशीष सेठ, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. जीके श्रीनिवासन, प्रणव भार्गव, मेधा जायसवाल, आयुष सक्सेना, रंजीत मुकुल खरे मौजूद रहे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed