फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundele blossomed on Prime Minister Modi's Bundeli

प्रधानमंत्री मोदी की बुंदेली पर खिल उठे बुंदेले

Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bundele blossomed on Prime Minister Modi's Bundeli
झांसी। राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व के आयोजन को लेकर झांसीवासियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद होने से यह उत्साह और भी बढ़ गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शहर के विभिन्न स्थानों में लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए किया गया। सामूहिक रूप से एकत्रित होकर लोगों ने कार्यक्रम को देखा। सेना के शौर्य समेत महारानी लक्ष्मीबाई की यशगाथा सुनकर लोगों ने तालियां भी बजाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेली भाषा में संबोधन करने पर भी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने इसे झांसी के लिए यादगार लम्हा बताया। पूरे कार्यक्रम का स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए लगाई गईं तीन दर्जन से अधिक एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रसारण किया गया। बड़ाबाजार में गोकुल दुबे, परन शर्मा, अनिल सुड़ेले, देवेंद्र पिपरैया समेत तमाम लोगों ने एलईडी पर कार्यक्रम देखा। झोकनबाग, इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा, मानिक चौक में चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के पास, चित्रा चौराहा, इलाहाबाद बैंक तिराहा के आगे समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। इन लोगों ने पूरा कार्यक्रम यहीं से देखा। झोकनबाग, मानिक चौक आदि इलाकों में काफी लोग कार्यक्रम देखते मिले।
विज्ञापन

- झांसी के लिए हम लोगों के लिए यह आयोजन यादगार है। झांसी के लिए भी गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री को झांसी में देखकर काफी अच्छा लगा।
मनोज खिमानी
- प्रधानमंत्री को अपनी झांसी में आया देखकर काफी अच्छा लगा। हम लोगों ने ऐसा आयोजन पहली बार देखा। सेना का काम भी देखकर अच्छा लगा।
प्रखर प्रेमानी
- महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी का यहां आना गौरव की बात है। प्रधानमंत्री को लक्ष्मीबाई के जन्मदिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की बात कहनी चाहिए थी।
विज्ञापन

बृजेंद्र साहू
- तीन दिन के आयोजन से झांसी शहर की किस्मत बदल गई। पूरा शहर साफ-सुथरा हो गया। सड़कें बन गईं। हम लोग इससे बहुत खुश हैं। यह कार्यक्रम भी अच्छा है।
राजकुमार वर्मा
बड़ा भव्य आयोजन था। पूरा कार्यक्रम हम लोगों ने सजीव तरीके से देखा। झांसी के लिए यह गौरव की बात थी।
रवि चौहान
पहली बार झांसी में इतना बड़ा आयोजन हुआ। हम लोगों के भीतर इसको देखने की उत्सुकता थी। सेना की कुशलता हम लोगों ने पहली दफे इतने करीब से देखी
अंकुश कुमार
मैं एलबीएम में भी कार्यक्रम देखने गया था। यह कार्यक्रम भी बहुत अच्छा था। सेना का काम करीब से देखकर काफी अच्छा लगा। झांसी के लोगों ने इसे काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलेश
सेना के प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। हाथी ग्राउंड में भी अच्छी प्रदर्शनी लगी हुई थी। प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई को लेकर जो बात कही वह भी काफी अच्छी लगी। हम लोगों को यह आयोजन बहुत पसंद आया।
राम पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed