फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundela traders filled the treasury... deposited Rs 1317 crore in GST

Jhansi News: बुंदेले व्यापारियों ने भरा राजकोष... जीएसटी में जमा कराए 1317 करोड़

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bundela traders filled the treasury... deposited Rs 1317 crore in GST
- झांसी के व्यापारियों ने ही अदा किए 747.06 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पिछड़ा माने जाने वाला बुंदेलखंड अब शासन का खजाना खूब भर रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वीर बुंदेले व्यापारियों ने सालभर में 1317 करोड़ रुपये जीएसटी चुकाकर राजकोष को तगड़ी मजबूती दी है। व्यापारियों ने अपने बुंदेलखंड और प्रदेश के विकास की आस में इस बार 19.47 फीसदी अधिक योगदान देकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात यह है कि अकेले झांसी के ही व्यापारियों ने जीएसटी के तौर पर 747.06 करोड़ रुपये जमा किए।
केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लागू किया था। व्यापारियों को वस्तु एवं सेवाकर के रूप में सरकार को आय का कुछ हिस्सा देना होता है। सरकारी खजाने में व्यापारियों की ओर से आने वाले कर से सरकार प्रदेश में विकास कार्य कराती है। बुंदेलखंड को यूं तो पिछड़ा माना जाता है, लेकिन इस बार बुंदेलखंड व्यापारियों ने सरकार की झोली खूब भरी है।
विज्ञापन

वस्तु एवं सेवा कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में बुंदेलखंड के सातों जिलों के व्यापारियों ने कुल 1317.73 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में जमा कराए हैं, जो साल 2022-23 की तुलना में 19.47 प्रतिशत अधिक है। झांसी जिले की बात करें तो 2023-24 में जीएसटी के रूप में 747.06 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जो वित्तीय 2022-23 के मुकाबले 9.73 प्रतिशत अधिक रहा है। साल 2022-23 में जीएसटी संग्रह 1102.97 करोड़ रुपये था। वहीं, झांसी जिले ने 2022-23 में 680.81 करोड़ रुपये जीएसटी का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये था लक्ष्य
जीएसटी विभाग ने झांसी और चित्रकूट मंडल से वस्तु एवं सेवा कर के रूप में 2023-24 में 1,902.41 करोड़ का लक्ष्य रखा था, जिसमें 1,317.73 करोड़ रुपये का संग्रह किया। वहीं, झांसी जिले से 2023-24 में 1,181.11 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन, 747.06 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए, जो लक्ष्य का 63.25 प्रतिशत रहा।
--
पांच प्रतिशत जीएसटी की दर में शामिल हैं ये उत्पाद
सिनेमा हॉल में भोजन और पेय पदार्थ, खाद्य तेल, पिज्जा ब्रेड, नमकीन, इमारत का पत्थर, बायो गैस, रेशम का धागा, सूती सिलाई का धागा, दिव्यांगों की गाड़ियां आदि।
--
- 12 प्रतिशत जीएसटी की दर में शामिल हैं ये उत्पाद
गाढ़ा दूध, सूखे मेवे, सर्जिकल दस्ताने, लकड़ी की मूर्तियां, एल्युमीनियम के घरेलू सामान, ड्रिप सिंचाई उपकरण, साइकिल, चश्मा लेंस, छाते आदि।
--
- 18 प्रतिशत जीएसटी की दर में शामिल हैं ये उत्पाद
27 इंच तक का टीवी, मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर, कूलर, पंखा, एलपीजी स्टोव, केक, बिस्कुट, बेकरी का सामान, आइसक्रीम, मेकअप का सामान, शेविंग किट, साबुन, पॉलिश, टॉयलेट पेपर, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने आदि।

--
- 28 प्रतिशत जीएसटी की दर में शामिल हैं ये उत्पाद
ऑनलाइन गेमिंग, कैफीन युक्त पेय पदार्थ, सिगार, एयर कंडीशनिंग मशीन, निजी उपयोग के लिए विमान आदि।
--
वर्जन
वित्तीय वर्ष 2023-24 में हमने जोन झांसी से 1317.73 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह किया है, जो बीती 2022-23 के मुकाबले 19.47 प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, झांसी जिले में भी 9.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
धीरेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त जीएसटी, ग्रेड 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed