फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Buna 'Eat Hindus and Muslims in the same plate ...'

‘एक ही थाली में खाएं हिंदू और मुसलमान...’

Sat, 06 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Buna 'Eat Hindus and Muslims in the same plate ...'
cultural news - फोटो : amar ujala
एक ही थाली में खाएं हिंदु और मुसलमान..., मां के कदमों के नीचे जन्नत है..., भर दो झोली मेेरी या मोहम्मद..., तूने नजर से पिलादी मजा आ गया... ऐसी ही कई कव्वालियों से बृहस्पतिवार रात उर्स की महफिल गुलजार रही। कस्बे के पुराने थाने के पीछे आयोजित उर्स में कव्वालों ने ऐसा रंग जमाया कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक लोग उनके सुरों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

कस्बे में हजरत सैयद वली शाह, सैयद शाह बाबा, जलाल शाह बाबा एवं हजरत एवज अली शाह बाबा स्टेशन वाले बाबा की याद में आयोजित उर्स में बृहस्पतिवार रात 11 बजे से कव्वालियों की महफिल सजी और जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। मुजफ्फरनगर से आए कव्वाल इमदाद साबरी एवं गया बिहार से आईं कव्वाल जेबा नाज एवं स्थानीय कव्वाल राजाराम ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां सुनाकर लोगों की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

समाजसेवी देवेंद्र सरदार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बबीना रूरल प्रधानपति सुखवीर सिंह यादव ने फीता काटकर किया। अन्य अतिथियों में सुखवीर सिंह, फूलचंद्र राय, रामसेवक रजक, संजय राय, दीपक अहिरवार, गोरखनाथ सिंह, ज्ञानचंद जैन, ईश्वर सिंह शामिल रहे। इस मौके पर हाजी मुन्ना खां, जब्बार खां, सुबराती पहलवान, गुलजार, अल्ताफ मंसूरी, नासिर मंसूरी, गुलफाम कुरैशी, अय्यूब, अरसिल, सईद बाबा, जाकिर राईन, आदि मौजूद रहे। संचालन चन्द्रप्रकाश राय ने और आभार उर्स कमेटी अध्यक्ष रफीक अहमद ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed