{"_id":"685d97ffb51e5e1d660ce674","slug":"buffalo-died-due-to-lightning-transformer-blew-up-jhansi-news-c-162-1-mot1003-101489-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली गिरने से भैंस की मौत, ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली गिरने से भैंस की मौत, ट्रांसफार्मर फुंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भंडरा। ग्राम पठा में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि, एक ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। इसके अलावा एक मकान में भी दरार आ गई। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन किया।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पठा निवासी बल्ले यादव ने बताया कि बुधवार को छोटे भाई रवींद्र यादव की खूंटे से बंधी तीन वर्षीय भैंस के पास बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी कीमत तीस हजार रुपये से अधिक थी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक मनीष सोनी ने शव का विच्छेदन किया। इसके अलावा बिजली गिरने से मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भंडरा निवासी संतोष पटेल ने बताया कि मकान के नजदीक बिजली गिर गई, जिसकी धमक से मुख्य दरवाजे की दीवार में दरार आ गई है। बृहस्पतिवार को लेखपाल शुभम निगम ने गांव में पहुंचकर बिजली गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया।