{"_id":"57ec159d4f1c1b8574574162","slug":"bu-will-be-in-the-final-and-tikaram-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू और टीकाराम कॉलेज में होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू और टीकाराम कॉलेज में होगा फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
cricket, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने अग्रसेन कॉलेज की टीम को तथा टीकाराम कॉलेज की टीम ने बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमें बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट जीतने के लिए भिड़ेंगी।
बुधवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच में बुंदेलखंड महाविद्यालय और केपी सिंह कॉलेज नदीगांव की टीम के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकेडी की टीम ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी केपी सिंह कॉलेज की छह विकेट खोकर महज 87 रन ही बना सकी। बुंदेलखंड महाविद्यालय ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर की टीम के सभी खिलाड़ी 110 रन पर आउट हो गए। दूसरे सेमीफाइनल में बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर सौ रन बनाए। जवाब में टीकाराम महाविद्यालय की टीम ने 05 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के पूर्व विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना और पूर्व रणजी क्रिकेटर शैलेंद्र सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे खेला जाएगा।