फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Video shot in Multimedia Lab over hostel disputes, stir

बीयू : मल्टीमीडिया लैब में हॉस्टल के विवादों पर वीडियो शूट, हड़कंप

Fri, 27 Sep 2024 08:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
BU: Video shot in Multimedia Lab over hostel disputes, stir
कुलसचिव ने पूछा, किसकी अनुमति से लैब में शूट हुआ वीडिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) की मल्टीमीडिया लैब में शूट किए गए वीडियो से बृहस्पतिवार को विवि के प्रशासनिक ब्लॉक में हलचल मच गई। वीडियो विगत दिनों गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में हुए हंगामे को लेकर शूट किया गया। विवि प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए अखबारों की कटिंग दिखाईं। वहीं, कुलसचिव ने जिम्मेदारों को तलब करके पूछा है कि किसकी अनुमति से लैब में वीडियो शूट किया गया। विवि में 2.60 करोड़ रुपये में मल्टीमीडिया लैब बनी हुई है। लैब में स्टूडियो बना हुआ है। इसके अलावा, पीसीआर (प्रोडेक्शन कंट्रोल रूम) और क्रोमा (ग्रीन स्क्रीन) आदि है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मल्टीमीडिया लैब में ‘सच बात’ के नाम से यूट्यूब चैनल की रिकॉर्डिंग होती है।कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिम्मेदारों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed