फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: UG-PG admission forms can now be filled by June 7

BU: यूजी-पीजी में प्रवेश के फार्म अब सात जून तक भरें, कैंपस के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 25 जून को होगी

Sun, 17 May 2026 05:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 17 May 2026 05:02 PM IST
सार

यूजी-पीजी में प्रवेश के फार्म भरने की तिथि सात जून तक विस्तारित कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 17 मई रखी गई थी।

विज्ञापन
BU: UG-PG admission forms can now be filled by June 7
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विवि. परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी प्रवेश के फार्म अब सात जून तक भरे जाएंगे। वहीं, कैंपस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा 25 जून को संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित यूजी-पीजी के करीब 114 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के फार्म समर्थ पोर्टल पर एक पखवाड़ा पूर्व भरवाना शुरू किया। तकनीकी खामी की वजह से कॉलेजों में प्रवेश के फार्म नहीं खुले। करीब चार दिन पूर्व खामी दूर होने के बाद फार्म भरना शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


चूंकि प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई रखी गई थी इसलिए बीयू कुलपति के अनुमोदन से फार्म भरने की अंतिम तिथि सात जून तक विस्तारित कर दी गई है। वहीं, बताते हैं कि कैंपस के जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है वह 25 जून को कराई जाएगी। इसके लिए 18 से 20 जून के बीच में आवेदन करने वालों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यूजी-पीजी में प्रवेश के फार्म भरने की तिथि सात जून तक विस्तारित कर दी है। प्रवेश परीक्षा को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, इसलिए वह पूर्व निर्धारित समय यानी 25 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed