फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU surrenders in front of the political influence of the copying mafia of Bundelkhand

बुंदेलखंड के नकल माफियाओं के सियासी रसूख के आगे बीयू सरेंडर

Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
BU surrenders in front of the political influence of the copying mafia of Bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड के नकल माफियाओं के सियासी रसूख के आगे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन सरेंडर है। शासन के आदेश हवा में उड़ाए जाते हैं। नेताओं के फोन पर केंद्र बनते हैं। यदि सियासी रसूख रखने वाले कॉलेज के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो लीपापोती कर दी जाती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना 30 से 40 कॉलेजों के कैमरे बंद रहे और बीयू खामोश बना रहा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनने वाले कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य है। केंद्र का निरीक्षण करने वाली समिति द्वारा भी इसकी बाकायदा जांच की जाती है। मगर जब परीक्षा शुरू हो जाती है तो नकल माफिया कैमरा बंद कर देते हैं। बीयू ने परीक्षा भवन में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। बड़ा सवाल ये उठता है कि यदि ये कॉलेज कैमरे बंद कराकर नकल करा रहे थे तो क्या इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम से बीयू अधिकारियों को दी गई। यदि रिपोर्ट दी गई तो बीयू अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की? सूत्रों ने बताया कि अब तक परीक्षा शुरू हुए दस दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद परीक्षा के दौरान कैमरे बंद होने के बावजूद अब तक किसी कॉलेज के खिलाफ कोई कार्रवाई बीयू प्रशासन ने नहीं की है।
विज्ञापन

अधिकारी भी सवालों के घेरे में, परीक्षा निरस्त करने में लग गए छह दिन
जालौन के जिस हाजी अनीस कॉलेज खां कन्या इंटर कॉलेज में उड़ाका दल ने 31 मार्च की पहली पाली में सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी थी, उसकी परीक्षा निरस्त करने में बीयू को छह दिन लग गए। वो भी तब जब पेपर लीक होने का मामला तूल पकड़ गया। ऐसे में अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed