फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Now you can fill the exam form till 8th April

बीयू : अब आठ अप्रैल तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Sun, 30 Mar 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
BU: Now you can fill the exam form till 8th April

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक कोर्सों के सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब आठ अप्रैल तक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि, पांच अप्रैल तक फॉर्म भरने में कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा।


परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने कहा कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, एमए, एमकॉम, एमएससी और व्यावसायिक कोर्सों के सम सेमेस्टर और स्नातक, परास्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों के संस्थागत/ व्यक्तिगत/ भूतपूर्व/ बैक पेपर अथवा श्रेणी सुधार के अभ्यर्थियों, परंपरागत कोर्सों की वार्षिक पद्धति पर आधारित बीयू कैंपस और कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 31 मार्च तक थी। मगर कई महाविद्यालयों और छात्रों द्वारा प्रत्यावेदन दिया गया है। इसमें अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की गई है। ऐसे में परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क और आठ अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी गई है। तय तिथि तक परीक्षा फॉर्म न भरने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का अंतिम अवसर नहीं दिया जाएगा। संस्थागत/ व्यक्तिगत/ भूतपूर्व/ बैक पेपर अथवा श्रेणी सुधार के अभ्यर्थी परीक्षा आदि से संबंधित सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed