{"_id":"5b4517e14f1c1b18308b580b","slug":"bu-me-amplay-htay-jaynge","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से एक पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से एक पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे
amarujala
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जल्द ही पटल परिवर्तन किए जाएंगे। कई वर्षों से एक पटल पर तैनात कर्मचारी हटाए जाएंगे। कुलसचिव सीपी तिवारी ने सभी कर्मचारियों से पसंदीदा विभागों की जानकारियां मांगी हैं।
बीयू में लंबे समय से कई कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से पटलों पर जमे हुए हैं। जबकि, अध्यादेश के अनुसार एक कर्मचारी तीन साल तक एक पटल पर रह सकता है। लेकिन, कई कर्मचारियों ने सांठगांठ करके मलाईदार विभाग में तैनाती करा ली है। अब वह वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। बीयू प्रशासन जैसे ही उनको हटाने की कोशिश करता है, तो दबाव डालकर कार्रवाई रोक दी जाती है। कुछ महीने पूर्व हुए कार्यालय अधीक्षकों के पटल परिवर्तन के बाद अब निचले कर्मचारियों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है।
कुलसचिव ने बताया कि सभी कर्मचारियों को एक प्रोफार्मा भेजा है। इसमें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, तैनाती वाले विभाग का नाम, अवधि, तीन पसंदीदा विभाग के नाम आदि की जानकारी मांगी है। बुधवार तक प्रोफार्मा जमा करना होगा। विभागों में तैनाती के लिए कर्मचारियों का पिछला रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। लंबे समय से एक पटल पर तैनात कर्मचारियों के विभाग बदले जाएंगे।