{"_id":"5a9f00644f1c1b462c8bb96c","slug":"bu-ke-exam-suru","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू, पहले दिन 8,680 हुए शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू, पहले दिन 8,680 हुए शामिल
amarujala
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
exam, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। पहले दिन 8,680 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान नकल पर कड़ा पहरा रहा। केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद नजर आई और अधिकारी निगरानी में जुटे रहे। एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया, जबकि 268 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में गेट पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के बाद सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ उड़ाका दल निगरानी में जुटे रहे। कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उड़ाका दल ने कुलपहाड़ में किशोर गोस्वामी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र को नकल करते दबोच लिया। उसके पास से नकल सामग्री बरामद होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही नकल रोकने के लिये कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी रखी गई। कंट्रोल रूम पहुंचे कुलसचिव सीपी तिवारी ने एक-एक कर कई केंद्रों की स्थिति स्क्रीन पर भांपी, जिसमें भरुआ सुमेरपुर के युगचेतना महाविद्यालय की एक परीक्षार्थी के पास संदिग्ध सामग्री नजर आई। तत्काल केंद्र प्रभारी को सूचना दी गई। प्रभारी ने जांच में उसके पास आधार कार्ड पाया।
दोनों पालियों में 8,948 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें सुबह की पाली में 3,834 और दूसरी पाली में 5,114 परीक्षार्थी शामिल होने थे। लेकिन, सुबह की पाली में 115 और दोपहर की पाली में 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक को हटाया
कुलसचिव ने बुंदेलखंड महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां एक कक्ष में भूगोल की परीक्षा में भूगोल के शिक्षक ही बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर तत्काल शिक्षक को हटाकर दूसरे की ड्यूटी लगवाई गई। साथ ही लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं, एक कक्ष निरीक्षक के पास परिचय पत्र न होने पर उसे वहां से हटाया गया।
बिजली के बोर्ड में मिली पर्चियां
बुंदेलखंड महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कुलसचिव को कक्ष में लगे बिजली के बोर्ड के पीछे कुछ कागज नजर आए। इस पर जांच की तो पुराने मॉडल पेपर के फटे हुए पन्ने मिले, इस पर उन्हें तत्काल वहां से हटवाया गया।