{"_id":"61182e1f8ebc3edfb96f07c8","slug":"bu-is-calling-students-from-across-the-sea-jhansi-news-jhs2019697138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समुंदर पार छात्रों को बुला रहा बीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समुंदर पार छात्रों को बुला रहा बीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश के द्वार खोल दिए हैं। विदेशों में रहने वाले विद्यार्थी बीयू में प्रवेश पाने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सात समुंदर पार से आने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए हर कोर्स में दस फीसदी सीटें उपलब्ध होंगी।
बीयू में कैंपस कोर्सों के लिए आवेदन काफी पहले ही खुल गए थे लेकिन अब विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए भी आवेदन के द्वार खोल दिए हैं। बताया गया कि प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। आवेदन फार्म का शुल्क 100 यूएस डॉलर (करीब 7500 रुपये) रखा गया है।
यदि कोई हॉस्टल लेना चाहता है तो उसे बिना खाने के सालाना 800 यूएस डॉलर (करीब 60,000 रुपये) फीस देनी होगी। विदेशी छात्र 102 कोर्सों में से किसी भी पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। अलग-अलग विषयों में 500 से लेकर 3000 यूएस डॉलर कोर्सों की फीस रखी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन ने बताया कि विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए सभी कोर्सों में अलग से 10 फीसदी सीट तय की गई हैं।
पहले भी आते रहे हैं विदेशी छात्र
बीयू में पढ़ाई के लिए पहले भी अलग-अलग देशों से विदेशी छात्र पढ़ाई के लिए आते रहे हैं। मगर पिछले कुछ समय से उनका रुझान बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रति कम हो गया है। अब फिर से उनका रुझान बढ़ाने के लिए ये प्रक्रिया अपनाई जा रही है।