फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU first time start TB and chest treatment

बुंदेलखंड में पहली बार टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में कर सकेंगे एमडी

Fri, 26 Aug 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BU first time start TB and chest treatment
झांसी। बुंदेलखंड में पहली बार टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में छात्र-छात्राएं एमडी कर सकेंगे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से पांच सीटों पर प्रवेश को मंजूरी मिलने की संभावना है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम के निरीक्षण में लगभग सभी मानक पूरे मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना पांच दशक पहले हुई थी। तभी टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग भी शुरू हो गया था। तब से अब तक यहां पर एमडी कोर्स संचालित नहीं हो पाया था। कॉलेज की ओर से इसके लिए आवेदन करने के बाद बुधवार को नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने विभाग का निरीक्षण किया। उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि गुजरात से आए टीम के सदस्य ने फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि का जायजा लिया। उन्हें सभी मानक पूर्ण मिले हैं। ऐसे में इसी सत्र से पांच सीटों पर एमडी कोर्स संचालित हो सकता है। नए सत्र के प्रवेश सितंबर-अक्तूबर में होने हैं। एमडी कोर्स संचालित होने के बाद कॉलेज को पांच नए जूनियर रेजिडेंट मिल जाएंगे। इससे मरीजों का बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि ये बुंदेलखंड का पहला कॉलेज होगा, जहां पर टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में एमडी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed