फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Conflict between student groups for supremacy outside the examination building, two injured

बीयू : परीक्षा भवन के बाहर छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर संघर्ष, दो घायल

Fri, 02 May 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
BU: Conflict between student groups for supremacy outside the examination building, two injured
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के बाहर बृहस्पतिवार को दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। इसमें दो छात्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से छात्र गुटों के बीच कभी बीयू कैंपस तो कभी बाहर वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को लाठी-डंडे लेकर एक गुट के छात्र घूमते रहे। बृहस्पतिवार को परीक्षा भवन के बाहर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। इसमें एक गुट के दो छात्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों गुटों के छात्र भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को हिरासत में ले लिया। नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि उनमें समझौता हो गया है। उनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed