{"_id":"08802d6a101569aed3ec9c856029e713","slug":"bu-annual-exams-today-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: वार्षिक परीक्षाएं आज से, तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: वार्षिक परीक्षाएं आज से, तैयारियां
ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सात जनपदों में होने वाली इन परीक्षाओं को तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
गौरतलब है कि 3 मार्च से प्रारंभ होने वाली यह वार्षिक परीक्षाएं 26 अप्रैल 2016 तक चलेंगी। बुंदेलखंड के सातों जनपदों में इन परीक्षाओं के लिए 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,36,409 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। कुलसचिव स्वयं परीक्षाओं की मॉनीटरिंग करेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा इस बार 28 ऐसे कॉलेजाें में अन्य महाविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों को केंद्राध्यक्ष बनाकर भेजा गया है जहां या तो महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनुमोदित नहीं हैं, या फिर वहां प्रधानाचार्य बीमार हैं। इनमें 12 कॉलेजों में प्रधानाचार्य हैं ही नहीं, वहीं 06 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बीमारी के चलते केंद्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। जहां विश्वविद्यालय ने केंद्राध्यक्ष बनाए हैं, उन महाविद्यालयों से इन प्रधानाचार्यों/ केंद्राध्यक्षों का टीए-डीए आदि भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
उड़ाका दल की चौदह टीमें गठित
वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 14 उड़ाका दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक जनपद में दो उड़ाका दलों को नकल पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका कार्यक्रम गोपनीय रखा जाएगा और प्रतिदिन सुबह कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा उन्हें दिन भर का टॉस्क दिया जाएगा। उसी के आधार पर उड़ाका दल कार्य करेंगे।
सौ गज के दायरे में लागू होगी धारा 144
गृह विभाग के उप सचिव हरिश्चंद्र ने झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट जनपद के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजते हुए निर्देशित किया है कि वह अपने यहां आयोजित होने वाली इन वार्षिक परीक्षाओं को सुरक्षित और नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।
परीक्षा केंद्र के आसपास के सौ गज के दायरे में यदि आवश्यकता हो तो धारा 144 लागू कर दी जाए। परीक्षा केंद्र के आसपास की सभी फोटो स्टेट व फैक्स आदि की दुकानों को बंद कराया जाए। परीक्षा में मोबाइल पूर्णतय: प्रतिबंधित रहेगा।
प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे
परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी महाविद्यालयों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण कक्ष महाविद्यालय के साथ ही इंटरनेट के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में भी बनाया गया है। कैमरों के माध्यम से कॉलेज में होने वाली नकल पर नजर रखी जाएगी। ताकि नकलविहीन परीक्षाएं संपादित कराने में मदद मिल सके।