फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Academic Council approves revision of 11 courses.

बीयू : विद्या परिषद ने 11 पाठ्यक्रमों के संशोधन को दी मंजूरी

Tue, 06 Oct 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
BU: Academic Council approves revision of 11 courses.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के सभागार में सोमवार को विद्या परिषद की बैठक हुई। जिसमें यूजी-पीजी के 11 पाठ्यक्रमों में हुए संशोधन की बीओएस (बोर्ड ऑफ स्टडीज) पर मुहर लगी। स्वयं पाठ्यक्रमों के संबंध में समिति गठित की गई।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद में आठ बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया विद्या परिषद में पवन कुमार को सोशल वर्क में शोध उपाधि अवाॅर्ड करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बर्खास्त डॉ. नईम के खिलाफ पवन ने ही शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत की थी, जबकि वह उसके गाइड नियुक्त किए गए थे। यह मामला सोमवार को चर्चा का केंद्र रहा।
विज्ञापन

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललितकला, बैंकिंग अर्थशास्त्र एवं वित्त, गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग और बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम समिति की संस्तुतियों को अनुमोदित किया गया। इसके अलावा यूजी-पीजी विद्यार्थियों के लिए स्वयं पाठ्यक्रम से संबंधित विद्यार्थियों को वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराने एवं अर्जित क्रेडिट को विद्यार्थियों के अभिलेख एवं अंकपत्र में शामिल किए जाने के लिए समिति गठित पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक वर्षीय एलएलएम में हुईं 40 सीटें
बीयू के विधि विभाग में शुरू हुए एक वर्षीय एलएलएम में 14 सीटों पर दाखिले हुए हैं। इस पाठ्यक्रम की सीट बढ़ाकर 40 करने का प्रस्ताव रखा गया, जो मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed