फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Tech student broke the lock of BIET lab and stole 12 laptops

Jhansi News: बीआईईटी लैब का ताला तोड़कर बीटेक छात्र ने उड़ाए थे 12 लैपटाप

Tue, 10 Jun 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student broke the lock of BIET lab and stole 12 laptops

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दिसंबर में बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीआईईटी) लैब का ताला तोड़कर यहां पढ़ने वाले बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत ने 12 लैपटाप चुराए थे। सोमवार को पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए आरोपी छात्र को कैंपस के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सभी लैपटाप, चार्जर समेत अन्य चोरी हुए इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद कर लिए गए। आरोपी छात्र इसे बेचने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि फीस के लिए पैसा न होने की वजह से उसने चोरी की। पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी छात्र को जेल भेज दिया।सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक, बीआईईटी के कुलसचिव डा. विमल किशोर ने तहरीर के जरिए बताया था कि 30 दिसंबर 2024 को एकेडमिक ब्लॉक में बनी लैब के चैनल का ताला तोड़कर 12 लैपटाप समेत चार्जर चोरी कर लिए गए। सुराग लगाने पर बीआईईटी के भीतर से किसी का हाथ होने की बात सामने आई। कुछ दिन पहले पुलिस को मालूम चला कि एक छात्र कई लैपटाप बेहद सस्ते दाम में बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को लखनऊ के गोमती नगर, विनय खंड निवासी बीटेक (द्वितीय वर्ष) छात्र प्रशांत का पता लगा।रविवार रात पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी छात्र को 12 लैपटाप समेत अन्य डिवाइस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी छात्र ने पूछताछ में बताया कि 65 हजार रुपये फीस बकाया थी। इस वजह से उसने लैब से चोरी की। हालांकि, छह माह बाद इसे बेचने की वजह वह नहीं बता सका। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed