फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSA called Bundelkhand seven untouchability

छुआछूत पर बुंदेलखंड के सातों बीएसए तलब

Fri, 12 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 BSA called Bundelkhand seven untouchability
mid day meal, jhansi news - फोटो : demo
आयोग की इस रिपोर्ट से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचने पर डायरेक्टर ने बुंदेलखंड के सातों जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लखनऊ तलब किया है। वहां शुक्रवार को बैठक होगी, इसमें शिक्षकों के स्थानांतरण पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


नीति आयोग की टीम ने कुछ माह पूर्व बुंदेलखंड के  कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण किया था। टीम ने मध्याह्न भोजन वितरण में विद्यार्थियों के साथ बरते जा रहे जातीय छूआछूत का उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय में हड़कंप की स्थिति बन गई है। विभागीय अधिकारी नीति आयोग की रिपोर्ट के उक्त दावे को लगातार गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक ने बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट व महोबा जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल लखनऊ में तलब किया है, जिनकी बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में नीति आयोग की रिपोर्ट के पर तो बातचीत होगी ही साथ में बैठक में नई स्थानांतरण पालिसी के जारी हुए बिना जनपद के अंदर के  चल रहे शिक्षकों के स्थानांतरण को भी जांचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कि विभाग के आला अधिकारियों के अनुमोदन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा इन दिनों बिना पॉलसी के ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed