फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brothers took sisters Resolve to protect

भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brothers took sisters Resolve to protect
raksha bandhan jhansi news - फोटो : amarujala
झांसी।
विज्ञापन

 बहनों ने रक्षाबंधन पर सोमवार को अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र राखी बांधी। तिलक कर ईश्वर से उनके सुखद जीवन की कामना की। शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांधने की चाहत के चलते सुबह से लेकर दोपहर तक महानगर के सभी प्रमुख इलाकों, मिठाइयों और राखी की दुकानों पर महिलाओं व लड़कियों की भीड़ रही। दोपहर बाद आवागमन में राहत मिल पाई। 
भाई-बहन के अटूट स्नेह को दर्शाने वाले पर्व रक्षा बंधन को लेकर सुबह से ही सभी परिवारों में काफी उत्साह रहा। बहनों ने दोपहर में चंद्रग्रहण का सूतक लगने से पूर्व अपने भाइयों का तिलक किया और मिठाइयां खिलाकर उन्हें राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें आकर्षक गिफ्ट और नेग दिए। कई बहनों ने भैया-भाभी को भी जोड़ी राखी बांधी। इस दौरान सभी घरों में पर्व का उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन

वहीं, राहुकाल और चंद्रग्रहण के सूतक के चलते बहनों को राखी बांधने का मुहूर्त चंद घंटों का मिला। ऐसे में सुबह से दोपहर तक महानगर के कई इलाकों में काफी आवागमन रहा। गंधीगर का टपरा, दतिया गेट, उन्नाव गेट सहित में कई मर्तबा जाम लगा रहा। हालांकि दोपहर बाद एकाएक लोगों के  आवागमन में कमी आ गई। इसके चलते मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भी भीड़ कम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed