फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law kept raping girl for seven years

युवती से सात साल तक दुष्कर्म करते रहे जीजा-साले

Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law kept raping girl for seven years
झांसी। कोतवाली इलाके में जीजा-साले द्वारा एक युवती संग सात साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शुरूआत में साले ने युवती से नजदीकी बनाई और घरवालों से मिलवाकर शादी का झांसा दिया। युवती गर्भवती हो गई तो गर्भ गिराने का दबाव भी बनाया। युवती ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन इसके बाद भी दोनों की हैवानियत नहीं रुकी, दोनों उसे अपना शिकार बनाते रहे। इधर, दोनों ने जब उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो परेशान युवती ने रविवार की देर रात साले, उसकी मां-बहन व जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब सात साल पहले उसकी जान-पहचान बड़ा बाजार निवासी पुनीत गुप्ता से हुई थी। पुनीत ने अपनी मां शोभा, बहन प्रीति और अपने जीजा विनीत अग्रवाल से उसकी मुलाकात कराई थी। उन लोगों ने विवाह की रजामंदी भी दे दी थी। पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार वालों से शिकायत करने की बात कही तब पुनीत ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे चुप करा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह शादी करने के बहाने बनाकर कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसके गर्भवती होने पर पुनीत ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया लेकिन, उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है पुनीत के जीजा विनीत अग्रवाल ने भी तमंचे के बल पर उसके संग दुष्कर्म किया। दोनों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जीजा-साले वीडियो वायरल करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर उसने घर वालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने आरोपियों की मां एवं उसकी बहन पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 376-डी समेत 120 बी एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed