फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law and brother-in-law who went for a picnic died by drowning in Betwa river

Jhansi News: पिकनिक मनाने गए जीजा-साले की बेतवा नदी में डूबकर मौत

Thu, 11 Sep 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law who went for a picnic died by drowning in Betwa river
- पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
विज्ञापन

फालोअप का लोगो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मंगलवार को पिकनिक मनाने गए जीजा-साले की बेतवा नदी में डूबकर मौत हो गई। 24 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिए। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कस्बा मोंठ के मदारगंज मोहल्ला निवासी अरबाज (19) पुत्र वहीद खान तथा उसके जीजा आरिफ (23) पुत्र सुबराती निवासी ग्राम नबीपुर, कानपुर देहात, मंगलवार को अपने परिवार के साथ खिरिया घाट बेतवा नदी पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दौरान आरिफ बेतवा नदी में नहाने के लिए कूद गया, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। जीजा को डूबता देख चचेरा साला अरबाज भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन वह भी गहराई और तेज धार में फंस गया। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।
विज्ञापन


परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोत्रिय और कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। बुधवार सुबह लगभग 5 किलोमीटर दूर एरच थाना क्षेत्र के टेहरका गांव के पास आरिफ का शव बरामद किया गया। इसके कुछ समय बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर पर अरबाज का शव भी किनारे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक आरिफ की करीब दो वर्ष पूर्व मोंठ कस्बे की आफरीन से शादी हुई थी। वह अभी चार दिन पूर्व ही अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए ससुराल आया था। वहीं अरबाज मोटर मैकेनिक का काम करता था और वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोनों अपने-अपने परिवार की इकलौती संतान थे।


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के समय परिजन शोक में डूब गए और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल अखलेश द्विवेदी ने कहा कि बुधवार को दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed