फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law and brother-in-law died in a car accident on the highway, the third one is serious.

Jhansi News: हाईवे पर कार की टक्कर से जीजा-साले की मौत, तीसरा गंभीर

Fri, 12 Jun 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 12 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died in a car accident on the highway, the third one is serious.
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में रिश्ते के जीजा-साले शामिल हैं। तीनों धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव निवासी शंकर अहिरवार ने बताया कि गांव के परशुराम अहिरवार के परिवार ने बुधवार को सिमरधा बांध के पास स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना कराई थी। कार्यक्रम में गांव के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद गांव निवासी प्रीतम अहिरवार (60), उनके जीजा प्रेमी अहिरवार (60) और आनंद अहिरवार (26) देर रात एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक आनंद चला रहा था। डगरवाहा गांव के पास वे पानी पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रीतम अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी अहिरवार और आनंद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान प्रेमी अहिरवार ने भी दम तोड़ दिया। आनंद की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार प्रेमी और प्रीतम दोनों खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रेमी के तीन बेटे शंकर, रंजीत और रामसेवक तथा एक बेटी गुड्डी है। सभी की शादी हो चुकी है। वहीं प्रीतम की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed