Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brijlal khabri make dalit vote

खाबरी को सूबे की कमान सौंपकर कांग्रेस ने दलित वोटों पर साधा निशाना

Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Brijlal khabri make dalit vote
झांसी। किसी जमाने में बसपा के बुंदेलखंड के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस ने इस कदम के जरिये दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। इसके अलावा पार्टी के लोगों का मानना है कि कांग्रेस को इसका लाभ इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड से सटे इलाकों में भी मिल सकता है। अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को देश के सबसे बड़े सूबे की कमान सौंपकर कांग्रेस ने बड़ा संदेश देने का काम किया है।
विज्ञापन

तकरीबन पंद्रह सालों तक बृजलाल खाबरी बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी का बड़ा चेहरा रहे। साल 1999 में वे बसपा के टिकट पर जालौन-गरौठा लोकसभा सीट पर चुनाव जीते थे। साल 2004 में भी बसपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, परंतु वे चुनाव हार गए थे। लेकिन, साल 2008 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजकर कद बढ़ाने का काम किया था। इसके बाद बसपा ने 2014 के चुनाव में एक बार फिर उन्हें जालौन-गरौठा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, परंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे बसपा में हाशिये पर चले गए थे। लेकिन, साल 2016 में खाबरी ने कांग्रेस में शामिल होकर नई सियासी पारी की शुरुआत की थी। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने एक के बाद एक तीन चुनाव लड़े। साल 2017 में कांग्रेस के टिकट पर ललितपुर की महरौनी विधानसभा से चुनाव लड़ा, 2019 में जालौन-गरौठा लोकसभा सीट से मैदान में उतरे, जबकि इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर महरौनी सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन वे कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। इन सभी चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, कांग्रेस हमेशा उन्हें पार्टी के दलित चेहरे के रूप में पेश करती रही। अब खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने बड़ा संदेश देने का काम किया है। खासतौर पर कांग्रेस के इस कदम को इसी साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बुंदेलखंड से सटे मध्य प्रदेश कई इलाके आते हैं, यहां खाबरी की के जरिये कांग्रेस दलित वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश करेगी। हालांकि, इसमें पार्टी कितना सफल होगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाबरी के जरिये बुंदेलखंड को दी तरजीह
झांसी। बृजलाल खाबरी झांसी से सटे जालौन जिले के खाबड़ी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने बुंदेलखंड क्षेत्र को तरजीह देने का काम किया है। बता दें कि बुंदेलखंड हमेशा से ही कांग्रेस के केंद्र में रहा। यूपीए सरकार में सूखे की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड को पांच हजार करोड़ रुपये का बुंदेलखंड विशेष पैकेज दिया गया था। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से पहले बार चुनाव जीते प्रदीप जैन को कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह दी थी। इसके अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का यहां लगातार आना-जाना रहा। हाल ही में ललितपुर में किसान की मौत के बाद प्रियंका गांधी वहां पहुंची थीं। इस दौरान वे झांसी भी आईं थीं।
पार्टी का निर्णय बहुत शानदार है। बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। दलित वोट बैंक भी जुड़ेगा। इसके अलावा खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने बुंदेलखंड को तवज्जो देने का काम किया है।

- प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता
खाबरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में हर्ष
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। बैठक में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अमीरचंद्र आर्य, राजकुमार सेन, हरीओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी, शाहरूख खान, अनंत सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed