{"_id":"60fb18198ebc3e580b0e4e56","slug":"breakers-and-panels-arrived-matatila-s-power-house-will-start-soon-jhansi-news-jhs2002414145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर और पैनल आए, जल्द शुरू होगा माताटीला का बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर और पैनल आए, जल्द शुरू होगा माताटीला का बिजली घर
विज्ञापन
झांसी। पिछले दिनों माताटीला बांध के पावर हाउस के ब्रेकर और पैनल जल जाने के कारण महानगर को हो रही पानी की आपूर्ति अभी ग्रामीण फीडर की बिजली पर आश्रित है। लेकिन अब लखनऊ से पावर हाउस के लिए जरूरी ब्रेकर और पैनल आ गए हैं। जल्द ही पावर हाउस शुरू हो जाएगा और पानी की आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी।
महानगर में पेयजल आपूर्ति के लिए माताटीला बांध से कच्चा पानी लेकर बबीना स्थित जल शोधन प्लांट में शुद्ध होने के बाद पाइप लाइनों के माध्यम से जलापूर्ति होती है। पिछले दिनों पावर हाउस के ब्रेकर और पैनल जल जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई थी और जनरेटर पर निर्भर हो गई थी। विभाग ने दस दिन में बिजली दुरुस्त होने की संभावना जताई थी। लेकिन मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने इसे गंभीरता से लिया और तीन दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इस पर विभागीय अधिकारियों से लखनऊ से संपर्क कर पावर हाउस के लिए जरूरी ब्रेकर और पैनल मंगवा लिए। अभी ग्रामीण फीडर से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन वोल्टेज कम होने के कारण मोटर कम स्पीड से चल रही है। गर्म भी हो रही है, जिससे रुक- रुक कर मोटर चलाई जा रही है।
महाप्रबंधक जल संस्थान कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब 67 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइन क्षेत्र में पानी की दिक्कत हुई। इस कारण सिविल लाइन को दतिया गेट फिल्टर से पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पावर हाउस के लिए जरूरी उपकरण लखनऊ से आ गए हैं। शुक्रवार को उनको जोड़ने का काम होगा। उम्मीद है कि शाम तक काम पूरा हो जाएगा।