फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Breakdown occurred in places due to rain, electricity was falling

बारिश में जगह जगह हुए ब्रेकडाउन, गुल रही बिजली

Tue, 19 Oct 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Breakdown occurred in places due to rain, electricity was falling
झांसी। बारिश होने के कारण इंसुलेटर फट जाने से नंदनपुरा, आवास विकास कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही। सोमवार सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इसके बाद सुबह बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम से बारिश शुरू होने के बाद रात में तेज बारिश हुई। इसका नतीजा यह निकला कि सीपरी बाजार से नंदनपुरा जाने वाली लाइन में इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इस कारण आवास विकास कॉलोनी, लहर गिर्द, ब्रह्मनगर, नगरा और नंदनपुरा के आधे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे से गुल हुई बिजली 10.30 बजे सुचारु हो सकी। इसी तरह उन्नाव गेट बाहर क्षेत्र की बिजली ब्रेकडाउन में रही। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली नहीं आने के कारण लोगों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के यहां बिना बिजली के पानी नहीं भर सका। कई क्षेत्र ऐसे भी रहे जहां पर रात में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बिजली ब्रेकडाउन में आ गई थी। इंसुलेटर सही होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed