फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brain tumor, spine surgery will reduce the risk of vein cut

ब्रेन के ट्यूमर, स्पाइन की सर्जरी में कम होगा नस कटने का खतरा

Sat, 18 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brain tumor, spine surgery will reduce the risk of vein cut
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब ब्रेन के ट्यूमर, स्पाइन की सर्जरी के दौरान नस कटने का खतरा कम होगा। ऐसा न्यूरोमॉनीटरिंग मशीन की वजह से होगा। कॉलेज में इस मशीन के जरिए शुक्रवार को पहला ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी और ब्रेन के ट्यूमर की सर्जरी करते समय नस कटने का खतरा बना रहता है। नस कट जाने से मरीज अपाहिज तक हो सकता है। कई नवजात बच्चों की रीढ़ की हड्डी में फोड़ा, बड़े लोगों की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी होने के मामले सामने आते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरोमॉनीटरिंग मशीन आ जाने से सर्जरी में काफी मदद मिलेगी। न्यूरो सर्जन डॉ. दिनेश राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को मशीन की मदद से नवजात बच्चे की पीठ के फोड़े का ऑपरेशन किया गया। बताया कि बच्चे की सारी नसें बाहर थीं। ऐसे ऑपरेशन के दौरान नस कटने का डर रहता है। मगर मशीन के जरिए सफल ऑपरेशन हो गया।
विज्ञापन

बच्चादानी के कैंसर का हुआ ऑपरेशन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. हेमाजय शोभने ने बच्चादानी के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। बुंदेलखंड में इस मर्ज के भी कई मामले सामने आते रहते हैं। मगर कई लोग दूसरे शहरों में सर्जरी कराने के लिए चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed