फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boyfriend found dead in girlfriend locality in jhansi

गोलू ने दी इश्क में जान या हुई हत्या: प्रेमिका के मोहल्ले में निकली प्रेमी की जान, जेब से मिली जहर की पुड़िया

Wed, 02 Nov 2022 08:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 08:31 PM IST
सार

भाई ने बताया कि शुभम की जेब से एक जहर की पुड़िया भी मिली है। ये उसने खुद खाया है या किसी ने खिलाया है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Boyfriend found dead in girlfriend locality in jhansi
मृतक शुभम वर्मा उर्फ गोलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपरी बाजार थाना इलाके में रह रही प्रेमिका के मोहल्ले में एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर का पुत्र शुभम वर्मा उर्फ गोलू (20) नारायण बाग चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। सोशल प्लेटफार्म के जरिये उसकी एक लड़की से कुछ समय पहले पहचान हुई थी। मेलजोल का सिलसिला बढ़ने पर दोनों के बीच प्यार पनप गया था। सीए के यहां अकाउंट का काम करने वाले शुभम के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह उनके साथ घर से निकला था। उन्हें ऑफिस छोड़कर वह बाइक लेकर चला गया था। दोपहर बारह बजे वह बाइक उन्हें वापस दे गया था। इसके बाद शुभम प्रेमिका के मुहल्ले में बेसुध पड़ा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता ने इसकी सूचना उसके एक दोस्त को दी थी। काफी खोजबीन के बाद दोस्त उस तक पहुंच पाए थे। इसके बाद वे उसे मेडिकल लेकर भागे। यहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। भाई ने बताया कि शुभम की जेब से जहर की पुड़िया मिली है। उसने खुद जहर खाया या खिलाफ गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर लिखा... तेरे बिना मरजावां
मौत से पहले शुभम वर्मा ने अपनी और प्रेमिका की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था तेरे बिना मरजावां। इसके अलावा उसकी पढ़ाई छूट चुकी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह 12वीं कक्षा में एडमीशन लेने की बात कह रहा था। वह तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed