{"_id":"6511db72fade53c8cb0a77c7","slug":"bought-electric-vehicles-1100-people-did-not-come-to-take-subsidy-jhansi-news-c-360-1-jh11003-532-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इलैक्टि्रक वाहन तो खरीदे.. सब्सिडी लेने नहीं आए 1100 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इलैक्टि्रक वाहन तो खरीदे.. सब्सिडी लेने नहीं आए 1100 लोग
Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
- दोपहिया पर पांच हजार और चार पहिया वाहन खरीद पर मिल रही एक लाख की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इलैक्टि्रक वाहन खरीदने के कई महीनों बाद भी जिले के 1100 से अधिक वाहन स्वामियों ने सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किया है। आवेदन नहीं करने पर वाहन स्वामियों को अक्तूबर 2023 के बाद सब्सिडी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। जिसके तहत डीलर और परिवहन विभाग के कर्मचारी फोन करके वाहन स्वामियों को सब्सिडी योजना की जानकारी देते हुए योजना के लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
इलैक्टि्रक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत 14 अक्तूबर 2023 के बाद खरीदे गए निजी वाहनों पर सब्सिडी देने का नियम है। दो पहिया वाहन की खरीद पर पांच हजार और चार पहिया की खरीद पर एक लाख रुपये की छूट दी जा रही है। जिले में अब तक 1200 से अधिक दो पहिया और चार पहिया इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद की गई है। लेकिन सब्सिडी लेने के लिए 90 दोपहिया तथा 16 चार पहिया वाहन स्वामियों ने ही आवेदन किया है। एआटीओ (प्रशासन) डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद पर सरकार सब्सिडी दे रही है। जिले के तकरीबन 1100 वाहन स्वामियों ने अब तक सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किया है।