फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Booking counters of Chitrakootdham will open till 10 pm on the occasion of Amavasya Fair.

Jhansi News: अमावस्या मेला अवसर पर रात 10 बजे तक खुलेंगे चित्रकूटधाम के बुकिंग काउंटर

Tue, 11 Aug 2026 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Booking counters of Chitrakootdham will open till 10 pm on the occasion of Amavasya Fair.
झांसी। चित्रकूट धाम श्रावण अमावस्या मेले की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से चित्रकूटधाम कर्वी में बुकिंग विंडो रात 10 बजे तक खुली रहेगी। इसके साथ ही झांसी से दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए वाणिज्य विभाग, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीटीई स्टाफ को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहली ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कर्वी से रात 7:25 बजे चलकर रात 1:00 बजे झांसी लौटेगी।दूसरी ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे रवाना होकर रात 3:05 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलकर सुबह 11:10 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए झांसी-बांदा मेमू को जरूरत पड़ने पर चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कानपुर में एक अतिरिक्त रैक स्टैंडबाय पर रखा गया है, जिसे आवश्यकतानुसार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed