{"_id":"65f37a858ff9d48a9502b264","slug":"book-fair-begins-in-bu-for-book-lovers-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-280523-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुस्तक प्रेमियों के लिए बीयू में पुस्तक मेले का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुस्तक प्रेमियों के लिए बीयू में पुस्तक मेले का आगाज आज
विज्ञापन
60 प्रकाशकों के स्टॉल लगे होंगे, कहानियाें से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार से पुस्तक मेले का आगाज हो जाएगा। मेले में 60 प्रकाशकों के स्टॉल लगेंगे। जहां से पुस्तक प्रेमी नई-नई किताबें खरीद सकेंगे। उपन्यास, किस्से-कहानियां, शायरी, अनुवाद से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की भी किताबें मेले में उपलब्ध रहेंगी।
बुंदेलखंड राष्ट्रीय पुस्तक मेले और अखिल भारतीय शिविर का हिंदी विभाग में शुभारंभ होगा। बतौर मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष और प्रसिद्ध गजलकार प्रो. वशिष्ठ अनूप शामिल होंगे। मेला संयोजक प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि मेला में 60 से अधिक प्रकाशक शामिल होंगे। इसमें राजकमल प्रकाशन, यश पब्लिकेशन, कौशल प्रकाशन, हिंदी युग्म, नवशीला, साहित्य भूमि, लिट्रेचर लैंड, सामायिक, प्रगतिशील प्रकाशन आदि शामिल हैं। लेखक से मिलिए कार्यक्रम में साहित्य लेखन पर महेश कटारे और कविता लेखन पर वशिष्ठ अनूप युवाओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद ओपन माइक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।