फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bomb found

पानी और झाड़ियों तलाशे सेना के बम

Thu, 31 Aug 2017 12:51 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 31 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
bomb found
प्रशासन - फोटो : demo pic
मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी से चोरी गए सेना के चार बम की तलाश में बुधवार को जीआरपी बिजौली और झांसी के बीच तीन किलोमीटर तक ट्रैक के आसपास झाड़ियों और पानी में बम तलाशती रही। हालांकि, अभी तक बम बरामद करने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


26-27 अगस्त की रात महाराष्ट्र के पुलगांव से पठानकोट जा रही मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी से सेना के चार बमों की एक पेटी बीना और झांसी चोरी कर ली गई थी। ट्रेन रात के समय धौर्रा, जाखलौन, करौंदा और झांसी से तीन किलोमीटर पहले एनआरडी लाइन पर दो घंटे तथा बाईपास पर एक घंटे खड़ी हुई थी। जीआरपी अनुमान लगा रही है कि चूंकि, एनआरडी और बाईपास पर मालगाड़ी सबसे अधिक देरी तक खड़ी रही, हो सकता है चोरो ने पेटी इन दोनों में ही एक स्थान पर उतारी हो और पेटी के अंदर बम देखकर उनको मौके पर ही छोड़ गए हो। बुधवार को इसी उम्मीद पर जीआरपी इंस्पेक्टर गनेशी लाल वर्मा और क्यूआरटी टीम ने उक्त दोनों स्थानों के आसपास झाड़ी और गड्ढों में भरे पानी में बमों की तलाश की। टीम करीब दो घंटे तक खाक छानती रही, मगर सफलता हाथ नहीं लगी।   
विज्ञापन


 मालूम हो कि, मंगलवार को आरपीएफ ने बीना और झांसी के बीच रेल संपत्ति चोरी करने वाले बदमाशों की सूची जीआरपी को सौंपी थी। जीआरपी ने सूची में शामिल बदमाशों से भी एक-एक कर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed