{"_id":"56f59a9c4f1c1b2b06f14d3e","slug":"bollywood-like-bundelkhand-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड को भा रही बुंदेलखंड की लोकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड को भा रही बुंदेलखंड की लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
bollywood, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड पर बॉलीवुड की नजर है। यहां की लोकेशन फिल्म निर्माता /निर्देशकों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि क्षेत्र में लगातार फिल्मों की शूटिंग जारी है।
झांसी के समीपवर्ती ओरछा में फिल्म, डाक्यूमेंट्री फिल्म, एड फिल्म आदि की शूटिंग आम बात है। चार वर्ष पूर्व यहां अभिषेक बच्चन की फिल्म रावण की महीनों शूटिंग हुई थी। इसके बाद कैटरीना कैफ एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए कई दिनों तक ओरछा में अपनी टीम के साथ डेरा डाले रहीं थीं।
इसके अलावा भी यहां आए दिन कैमरे चलते दिखाई दे जाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता व ऐतिहासिक स्थल बॉलीवुड को शूटिंग के लिए एकदम मुफीद लग रहे हैं। वहीं, झांसी नगर में भी खूब शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
एक साल पहले डीजल लोको शेड व अन्य कई स्थानों पर ‘सुर्ख वाला लव’ फिल्म की शूटिंग हुई थी। जबकि, इन दिनों नगर के कई स्थानों पर ‘लव कांड’ फिल्म की शूटिंग जारी है। पूरी यूनिट नगर में डेरा डाले हुए है। इसके अलावा मऊरानीपुर में भी ‘पिक्चर’ फिल्म की शूटिंग जारी है।