फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bollywood is liking the beautiful places of Bundelkhand: Film director Prakash Jha is shooting the film Janade

बॉलीबुड को भा रहे बुंदेलखंड के रमणीय स्थल: झांसी में फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा की ओर से फिल्म जनादेश की शूटिंग

Fri, 12 Sep 2025 10:25 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Sep 2025 10:25 AM IST
सार

फिल्म में कई स्थानीय कलाकार बॉलीबुड अभिनेताओं के साथ अभिनय कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम के निर्देशन में रावण फिल्म की शूटिंग की गई थी।
 

विज्ञापन
Bollywood is liking the beautiful places of Bundelkhand: Film director Prakash Jha is shooting the film Janade
झांसी का किला - फोटो : Instagram

विस्तार

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्रीज को बुंदेलखंड के रमणीय स्थल खूब पसंद आ रहे हैं। बुंदेलखंड की प्राकृतिक सुंदरता और कम बजट में अच्छी लोकेशन होने के कारण बॉलीबुड के निर्देशक कई फिल्में बना चुके हैं। इससे यहां के कलाकारों को भी अपना अभिनय दिखाने का अवसर मिल रहा है। बॉलीबुड का बुंदेलखंड की ओर रुझान बढ़ने लगा है। इसको लेकर बॉलीबुड के नामचीन निर्देशकों ने झांसी, ललितपुर, ओरछा, दतिया के कई प्राकृतिक लोकेशन, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थलों पर कई फिल्मों की शूटिंग की है। इनमें रावण, सुई धागा, स्त्री-2 और कई वेब सीरीज हैं। वर्तमान में झांसी में फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा की ओर से फिल्म जनादेश की शूटिंग चल रही है। इसे आसपास के कई लोकेशन पर शूट किया जा रहा है। फिल्म में कई स्थानीय कलाकार बॉलीबुड अभिनेताओं के साथ अभिनय कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम के निर्देशन में रावण फिल्म की शूटिंग की गई थी।
विज्ञापन


ये बोले कलाकार


बुंदेली कलाकार सुंदर लिखार ने का कहना है बुंदेलखंड की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थल बॉलीवुड के डायरेक्टरों को काफी लुभा रही हैं। इन लोकेशनों पर कई फिल्में भी बनाई जा रही हैं। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौके मिल रहा है। वहीं लोगों को रोजगार मिल रहा है। - देवदत्त बुधौलिया, बुंदेली कलाकार
विज्ञापन

बुंदेलखंड के रमणीय, धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यहां सस्ती लोकेशन व होटल आसानी से मिल जाते हैं। इसके साथ काम करने में सरलता और बजट कम लगता है। इस कारण फिल्म निर्माताओं को यह क्षेत्र काफी भा रहा है। अगर यहां हवाई अड्डा बन जाए तो भविष्य में बुंदेलखंड में फिल्म उद्योग की काफी संभावनाएं उभरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हास्य कलाकार बृजेंद्र कुमार उर्फ शीलू पंडित ने बताया कि मुंबई फिल्मसिटी को बुंदेलखंड की लोकेशन काफी पसंद आ रही है। इससे फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माताओं का रुझान बढ़ा है। यहां की लोकेशन, खर्चे में कमी, बुंदेली कलाकारों को मिलनसार व्यवहार फिल्म निर्माताओं को काफी पसंद आता है।


निर्देशन व अभिनय कलाकार अजय साहू ने बताया कि बहुत अच्छी और गौरव की बात है कि बुंदेलखंड में मुंबई के कलाकार शूटिंग करने आ रहे हैं। बुंदेलखंड की पुरातत्व विरासत, सामाजिक वातावरण और प्राकृतिक स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग होने से यहां के अभिनय से जुड़े लोगों को काम मिलता है अगर हवाई अड्डा बन जाए तो बुंदेली कलाकारों को मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed