फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of area manager, missing for two days, found in Betwa River.

Jhansi News: बेतवा नदी में मिला दो दिन से लापता एरिया मैनेजर का शव

Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Body of area manager, missing for two days, found in Betwa River.
- परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। दो दिन से लापता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का शव मोंठ थाना इलाके में बेतवा नदी के खिरिया घाट पर शुक्रवार को मिला। वह कंपनी के वसूली कार्य के लिए निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। परिजन उसके तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मध्य प्रदेश के थाना मुरार क्षेत्र के ग्राम बिजौली निवासी शैलेंद्र नरवरिया (30) करीब डेढ़ वर्ष से मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। करीब एक माह पूर्व प्रमोशन के बाद उनका स्थानांतरण औरैया कर दिया गया था। मोंठ शाखा के प्रबंधक के अवकाश पर होने के कारण वह कुछ दिनों के लिए मोंठ आ गए थे। वे अपने अन्य साथियों के साथ बैंक के पीछे स्थित दो कमरों में रह रहे थे। सहकर्मियों ने बताया कि आठ जुलाई को शैलेंद्र वसूली के कार्य के लिए बाइक से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। देर रात तक उनके न लौटने पर उन्हें फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद जानकारी परिजनों को दे दी गई। बृहस्पतिवार को मोंठ पहुंचने परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार को सूचना मिली कि खिरिया घाट बेतवा नदी के पास एक मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। बेतवा नदी पर पुल निर्माण कर रहे सेतु निगम के कर्मचारियों को नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान शैलेंद्र नरवरिया के रूप में की। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बता दें कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed