फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of an eight-year-old child found floating in a water-filled, enclosed crusher unit.

Jhansi News: पानी से भरे बंद क्रशर में उतराता मिला आठ साल के मासूम का शव

Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Body of an eight-year-old child found floating in a water-filled, enclosed crusher unit.
झांसी। प्रेमनगर के बिजौली के डगरिया गांव में पानी भरने से बंद हो चुकी करीब 25 फीट गहरी क्रशर में सोमवार देर-रात कार्तिक रजक (8) पुत्र मुुकेश का शव उतराता मिला। पंप लगाकर पानी निकालने के बाद किसी तरह शव बाहर निकाला जा सका। आशंका जताई जा रही कि खेलते समय पांव फिसलने से वह उसमें जा गिरा हालांकि पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डगरिया निवासी मुकेश प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता है। परिजनों ने बताया सोमवार शाम करीब पांच बजे कार्तिक अपने भाई समेत पड़ोस में रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गया था। शाम सात बजे तक उसका भाई आ गया लेकिन, कार्तिक नहीं आया। परिजनों के पूछने पर वह कार्तिक के बारे में नहीं बता सका। दोस्त भी कुछ नहीं बता सके। घबरा कर परिजनों ने तलाश शुरू की। पता न चलने पर उन लोगों ने प्रेमनगर थाने में सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खदान में देखने पर उसका शव वहां पड़ा मिला। साथ में गए बच्चों ने बताया कि वह साथ में खेल नहीं रहा था। वहां कब पहुंचा, इसका पता नहीं चला। उसमें काफी पानी भरा हुआ था। रात में ही पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया। तब जाकर शव को निकाला जा सका। बच्चे का शव मिलने ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि पांव फिसलने से उसके गिरने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed